Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी में ब्रह्माकुमारीज समर कैंप का भव्य शुभारंभ हुआ आज

बूंदी में ब्रह्माकुमारीज के समर कैंप का शुभारंभ हुआ। बच्चों ने रचनात्मकता, मेडिटेशन, एकाग्रता, व्यायाम और सकारात्मक सोच के गुर सीखे।

रवि गौतम18 May 2026
बूंदी में ब्रह्माकुमारीज समर कैंप का भव्य शुभारंभ हुआ आज

बून्दी के तिरुपति विहार स्थित ब्रह्माकुमारीज के प्रभु प्राप्ति भवन में बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित “Almighty Children's Summer Camp” का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्व सभापति सरोज अग्रवाल, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी गीता दीदी और ब्रह्माकुमारी बहनों ने दीप प्रज्वलित कर शिविर की विधिवत शुरुआत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गीता दीदी ने कहा कि बच्चों की रचनात्मकता और भविष्य निर्माण के लिए उन्हें सकारात्मक एवं ईश्वरीय वातावरण देना बेहद आवश्यक है। ऐसे शिविर बच्चों को अपनी छिपी प्रतिभाओं और शक्तियों को पहचानने का अवसर प्रदान करते हैं।

समर कैंप में ब्रह्माकुमारी निकिता दीदी ने खेलों और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को क्रिएटिविटी और कंसन्ट्रेशन पावर बढ़ाने के तरीके सिखाए। बच्चों ने डांस और मनोरंजक एक्टिविटीज में उत्साहपूर्वक भाग लेकर आनंद लिया।

वहीं ब्रह्माकुमारी सोनम दीदी ने स्वस्थ जीवन के लिए व्यायाम के महत्व को समझाते हुए बच्चों को प्रैक्टिकल एक्सरसाइज करवाई। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ व्यायाम किया।

ब्रह्माकुमारी माधवी दीदी ने “Smart Preparation Before Examination” विषय पर विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले मानसिक और शारीरिक तैयारी के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सकारात्मक सोच, मेडिटेशन और हेल्दी फूड बच्चों की याददाश्त, आत्मविश्वास और एकाग्रता को मजबूत बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि मेडिटेशन अल्फा और थीटा वेव्स को सक्रिय कर कंसन्ट्रेशन और मेमोरी रिटेंशन को बढ़ाता है, जबकि नेगेटिव सोच आत्मविश्वास को कमजोर करती है। साथ ही बच्चों को जंक फूड से बचकर स्वस्थ भोजन अपनाने की सलाह दी गई।

समर कैंप में शहरभर से बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचे। आयोजन समिति ने सभी बच्चों का अभिनंदन करते हुए उन्हें अधिक से अधिक लाभ लेने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।


News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: eNews Rajasthan Instagram

Facebook: eNews Bharat Facebook

YouTube (Subscribe): eNews Bharat YouTube

X (Twitter): eNews Rajasthan X

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#ब्रह्माकुमारीज #समर_कैंप #बूंदी #बच्चों_का_विकास #मेडिटेशन #एकाग्रता #सकारात्मक_सोच #योग_व्यायाम #राजस्थान_समाचार #eNewsBharat

बूंदी में ब्रह्माकुमारीज समर कैंप का भव्य शुभारंभ हुआ आज | eNews Bharat