भाजपा शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी का जन्मदिन विभिन्न सेवा कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल त्रिलोकी नाथ मंदिर में शिवजी के अभिषेक से हुई। इसके बाद बहादुर सिंह सर्किल स्थित कायन हाउस में गो गोपाल सेवा संस्थान के सचिव रमेश हाडा की अगुवाई में गोमाता की पूजा अर्चना कर गोवंश को चारा खिलाया गया।
इसके पश्चात मालन मासी बालाजी मंदिर परिसर में पक्षियों को दाना डाला गया तथा असहाय लोगों की सहायता भी की गई।
मीरा गेट पर पूर्व सभापति महावीर मोदी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी का केक काटकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, शहर महामंत्री गौरव वर्मा, संजय भूटानी, जिला मोर्चा संयोजक महावीर जैन, शहर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, शहर मंत्री दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष कौशल त्रिवेदी, पूर्व जिला प्रवक्ता निर्मल मालव, पूर्व पार्षद महावीर मीणा, कमलेश रेगर, प्रदीप श्रीमाल, अजय त्यागी, अनिल चतुर्वेदी, मुकेश सोमानी, महावीर सालीवाल, बब्बू कुरैशी, लक्ष्मण गुर्जर, भोला गुर्जर, राजेंद्र दाधीच सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




