रंजीत निवास स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार शाम को पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा और शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर जीत की खुशी साझा की। भाजपा नेताओं ने इस जीत को ऐतिहासिक और प्रचंड बताते हुए कहा कि यह विजय लंबे समय तक याद रखी जाएगी।
नेताओं ने विश्वास जताया कि प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायत राज और नगर निकाय चुनावों में भी भाजपा को प्रचंड जीत मिलेगी और पूरे प्रदेश में पार्टी का परचम लहराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल को भगवामय बना दिया है।
कार्यकर्ताओं ने “बीजेपी जिंदाबाद” और “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए उत्साह और ऊर्जा का प्रदर्शन किया।
भाजपा शहर प्रवक्ता अभिषेक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, विशेष आमंत्रित सदस्य भरत शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक मोजी नुवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूपुर मालव, जिला कार्यालय मंत्री मोहन कराड, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, शहर महामंत्री संजय भूटानी, पूर्व पालिका अध्यक्ष भगवान लाडला, शहर मंत्री चेतन पंचोली, पूर्व जिला प्रवक्ता निर्मल मालव, सोशल मीडिया संयोजक मुकेश सोमानी, पूर्व पार्षद राजेश शेरगड़िया, पेशु सिंह, जमुना शंकर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




