Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी में लाल मुंह बंदरों का आतंक, कलेक्टर को ज्ञापन

बूंदी के वार्ड 34 में लाल मुंह बंदरों का आतंक बढ़ गया है स्थानीय लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तुरंत कार्रवाई की मांग की

रवि गौतम2 June 2026
बूंदी में लाल मुंह बंदरों का आतंक, कलेक्टर को ज्ञापन

शहर के वार्ड संख्या 34 में लाल मुंह के बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। पूर्व वार्ड पार्षद बालकिशन सोनी और मोहल्लेवासियों ने इस गंभीर समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। मल्लाहशाह का मंदिर से लेकर कागजी देवरा ब्राह्मणों की हताई और धाबाइयों का चौक क्षेत्र में करीब 100 से 150 लाल मुंह के बंदरों का झुंड सक्रिय है। बंदरों के हमले के कारण क्षेत्र की दो महिलाओं को गंभीर चोटें और फ्रैक्चर आए हैं। बंदर चलती मोटरसाइकिलों पर भी हमला कर देते हैं, जिससे राहगीर परेशान हैं।

भीषण गर्मी के बावजूद लोग छतों पर सोने या खिड़की-दरवाजे खोलने से डर रहे हैं। बच्चे छतों पर जाने से कतराते हैं। ये बंदर क्षेत्र के दो पुराने जर्जर मकानों में डेरा डाले हुए हैं। ज्ञापन में बताया गया है कि इस समस्या के बारे में नगर परिषद को कई बार सूचित किया गया, लेकिन वहां से कोई सुनवाई नहीं हुई। वार्डवासियों ने जिला कलेक्टर से गुहार लगाई है कि इन आतंक मचाने वाले बंदरों को जल्द से जल्द पकड़वाकर जंगल में छुड़वाया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। जिला कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त से बात करके बंदरों को तुरंत पकड़वाने के लिए निर्देशित किया। जिला कलेक्टर ने कोटा में भर्ती घायल महिला से भी फोन पर वार्ता कर जानकारी ली।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#बूंदी #राजस्थान #बंदरआतंक #LocalNews #BreakingNews #eNewsBharat #HindiNews

बूंदी में लाल मुंह बंदरों का आतंक, कलेक्टर को ज्ञापन | eNews Bharat