श्री दिगंबर जैन बघेरवाल छात्रावास, देवपुरा बूंदी में रविवार को अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन बघेरवाल संघ बूंदी प्रांत के चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार बगड़ा (पीपल्या) एवं सहायक चुनाव अधिकारी राजेंद्र हरसोरा (नैनवां) की देखरेख में संपन्न हुए। बूंदी प्रांत के 21 वार्डों के प्रतिनिधियों का निर्वाचन निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ।
चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से महावीर कुमार धनोप्या (अजेता वाले) को बूंदी प्रांत का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया। अध्यक्ष चुने जाने पर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में बघेरवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र हरसोरा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनीष धनोप्या, सूरजमल जैन तलवास, नरेंद्र जैन लाखेरी, महावीर हरसोरा तालेड़ा, नरेंद्र जैन गोठड़ा, झमलेश जैन हिंडोली, राकेश जैन आलोद, चंदा लाल जयस्थल, मनोज हरसोरा (पेठा वाले) सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
लगभग 200 समाजजनों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष महावीर धनोप्या का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक विकास को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
ओम प्रकाश ठग एवं कपूर धनोप्या ने जानकारी देते हुए बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष महावीर धनोप्या ने सभी सदस्यों, प्रतिनिधियों एवं निर्वाचन अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




