Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी बैडमिंटन संघ ने पक्षियों के लिए परिंडा अभियान शुरू

बूंदी जिला बैडमिंटन संघ ने निशुल्क प्रशिक्षण शिविर के दौरान पक्षियों के लिए पेड़ों पर परिंडे बांधकर परिंडा अभियान शुरू किया और बच्चों में सेवा भावना जागृत की।

रवि गौतम11 March 2026
बूंदी बैडमिंटन संघ ने पक्षियों के लिए परिंडा अभियान शुरू

बैडमिंटन संघ ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

बूंदी जिला बैडमिंटन संघ ने बच्चों के लिए चल रहे निशुल्क बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर के दौरान मूक बधिर पक्षियों के लिए शीतल जल के परिंडे बांधकर परिंडा अभियान का शुभारंभ किया।

संघ के अध्यक्ष अजय नुवाल (एडवोकेट) ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए छायादार पेड़ों पर शीतल जल से भरे परिंडे बांधे जा रहे हैं। इन परिंडों में नियमित रूप से पानी भरा जाएगा, ताकि गर्मी के दौरान पक्षियों को पानी मिल सके।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल पक्षियों की प्यास बुझाना है, बल्कि प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे बच्चों के भीतर सेवा और पर्यावरण संरक्षण की भावना को भी बढ़ावा देना है।

संघ के स्वागत सचिव मुकेश दाधीच ने बताया कि इस अवसर पर अजय नुवाल एडवोकेट, काव्या गुरबाणी, दक्ष गुरबाणी, लविश मीणा, भव्य मंडोवरा, मौलिक सोमानी, प्रणव, वेदांत, अर्णव गुप्ता, कोच आशीष गुप्ता, जितेंद्र, शिव प्रकाश मीणा और आशीष निरंकारी सहित कई खिलाड़ी और सदस्य मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #ParindaAbhiyan #BadmintonAssociation #SaveBirds #EnvironmentCare #RajasthanNews #SocialInitiative #eNewsBharat #LocalNews #IndiaNews

बूंदी बैडमिंटन संघ ने पक्षियों के लिए परिंडा अभियान शुरू | eNews Bharat