जिला बैडमिंटन संघ ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर का किया स्वागत
खेल गतिविधियों से जुड़ने का किया आग्रह, संघ के कार्यों की सराहना
जिला बैडमिंटन संघ की ओर से नव आगंतुक अतिरिक्त जिला कलेक्टर एच. डी. सिंह का बूंदी आगमन पर खेल भावना के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर एवं बैडमिंटन शटल कॉक भेंट कर सम्मानित किया गया।
संघ के कोषाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने बताया कि संघ अध्यक्ष अजय नुवाल एडवोकेट ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर एच. डी. सिंह का स्वागत करते हुए संघ की विभिन्न खेल गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला बैडमिंटन संघ द्वारा नियमित रूप से बैडमिंटन अभ्यास मैच आयोजित किए जाते हैं तथा पिछले डेढ़ वर्ष से अधिक समय से बच्चों के लिए निशुल्क बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर भी संचालित किया जा रहा है।
संघ पदाधिकारियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए बैडमिंटन ग्राउंड से जुड़ने तथा खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में सहयोग का आग्रह किया।
इस दौरान एच. डी. सिंह ने जिला बैडमिंटन संघ द्वारा खेल प्रतिभाओं को निखारने और बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की। उन्होंने भविष्य में बैडमिंटन खेल से जुड़ने तथा खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने का आश्वासन भी दिया।
जिला बैडमिंटन संघ के इस प्रयास को खेल प्रेमियों ने सकारात्मक पहल बताते हुए सराहा।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




