Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी में निशुल्क आयुर्वेद शिविर में 191 मरीजों को लाभ

बूंदी के ब्रज सुंदर शर्मा अस्पताल में आयुर्वेद शिविर आयोजित कर 191 रोगियों का परामर्श, अग्निकर्म चिकित्सा, त्वचा व शुगर रोगों की जांच और उपचार किया गया

रवि गौतम16 April 2026
बूंदी में निशुल्क आयुर्वेद शिविर में 191 मरीजों को लाभ

एक छत के नीचे पंडित ब्रज सुंदर शर्मा अस्पताल परिसर में आयुर्वेद कैंप आरोग्य समिति द्वारा निशुल्क शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में अग्नि कर्म चिकित्सा के 42 रोगियों तथा त्वचा, ब्लड शुगर एवं अन्य बीमारियों से संबंधित 149 रोगियों की जांच की गई। कुल 191 रोगियों ने शिविर का लाभ लिया।

परियोजना निदेशक के.सी. वर्मा ने बताया कि रोगियों का इलाज डॉ. विजया जैन, डॉ. नरेंद्र कुमार और डॉ. नेहा वर्मा द्वारा किया गया तथा उन्हें परामर्श दिया गया।

शिविर प्रभारी ने बताया कि कोटा से आए डॉ. मिथलेश जैन द्वारा अग्नि कर्म चिकित्सा के माध्यम से घुटनों से संबंधित रोगियों का उपचार किया गया, जिससे कई मरीजों को तुरंत राहत मिली।

डॉ. विजया जैन द्वारा फिशर व फिस्टुला से संबंधित रोगियों को भी जानकारी व परामर्श दिया गया। शिविर में एम.पी. फार्मा की ओर से निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

शिविर में आरोग्य समिति के सदस्य नरेश कुशवाह, ब्रह्म प्रकाश, तथा स्टाफ सोनू बैरागी, सन्नू कुमारी, लड्डा और त्रिलोक चंद्र ने सहयोग किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#AyurvedaCamp #Bundi #HealthNews #FreeMedicalCamp #AgniKarma #SkinCare #BloodSugarCheck #RajasthanNews #HealthAwareness #eNewsBharat