Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी खेल संकुल में 20 मई से आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू

बूंदी जिला खेल संकुल में 20 से 30 मई तक नि:शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा, जिसमें कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे।

रवि गौतम7 May 2026
बूंदी खेल संकुल में 20 मई से आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू

उमंग जूडो-कराटे एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र, खेल संकुल बूंदी द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों के लिए “ग्यारह दिवसीय नि:शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर-2026” का आयोजन 20 मई से 30 मई तक खेल संकुल स्थित क्लब परिसर में प्रातःकालीन समय पर किया जाएगा।

शिविर प्रभारी अभय जैन एवं क्लब संचालिका सेंसाई शिल्पा जैन चंदेरिया ने बताया कि शिविर में कक्षा 1 से 10वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान आत्मरक्षा की आधुनिक तकनीकों, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।

ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी पारस जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक संचालित होगा। शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं स्कूल प्रमाण पत्र की प्रति लानी होगी।

उन्होंने बताया कि शिविर पूर्णतः नि:शुल्क रहेगा तथा सभी शिविरार्थियों को अल्पाहार भी उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर समापन पर प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से शिविर में भाग लेकर आत्मरक्षा प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है।

शिविर प्रभारी अभय जैन ने बताया कि शिविर में आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई है। आवेदन क्लब समय शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे तक किए जा सकेंगे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#बूंदी #आत्मरक्षा_प्रशिक्षण #जूडोकराटे #खेलसंकुल #ग्रीष्मकालीनशिविर #राजस्थानन्यूज #खेलसमाचार #TrendingNews