Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

बूंदी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ग्रीष्मकालीन अवकाश, बकाया मानदेय भुगतान और ऑनलाइन कार्य के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

रवि गौतम18 May 2026
बूंदी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

बूंदी में अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ (एकीकृत) के बैनर तले सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन की संभाग अध्यक्ष सुमन जैन के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम भी मांग पत्र प्रेषित किया गया।

कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों की सुरक्षा के लिए 30 जून तक आंगनबाड़ी केंद्रों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने की मांग की। उनका कहना था कि छोटे बच्चों को लू और बीमारियों से बचाना बेहद जरूरी है।

संगठन ने महिला अधिकारिता विभाग की ‘उड़ान योजना’ का कार्य करने से भी इंकार कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके मूल कार्यों में पोषाहार वितरण, टीकाकरण, वृद्धि निगरानी और प्री-स्कूल शिक्षा शामिल हैं, लेकिन उनसे लगातार अन्य विभागों के अतिरिक्त कार्य भी करवाए जा रहे हैं। अब ‘राजसिम्स एप’ के माध्यम से उड़ान योजना का ऑनलाइन कार्य करने का दबाव बनाया जा रहा है, जिसे उन्होंने मानसिक शोषण करार दिया।

ज्ञापन में विभिन्न परियोजनाओं में लंबे समय से लंबित मानदेय भुगतान का मुद्दा भी उठाया गया। संगठन के अनुसार बूंदी जिले के कर्मचारियों का मार्च और अप्रैल 2026 का राज्य सरकार का मानदेय बकाया है। कई परियोजनाओं में केंद्र सरकार का मानदेय भी महीनों से लंबित चल रहा है। इसके अलावा पोषण ट्रैकर इंसेंटिव, पीएमएमवीवाई इंसेंटिव और बिजली बिल पुनर्भरण जैसी राशि भी नहीं मिलने की शिकायत की गई।

संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम भेजे ज्ञापन में आगामी पूर्व प्राथमिक शिक्षक भर्ती में अनुभवी आंगनबाड़ी कर्मियों को बोनस अंक देकर प्राथमिकता देने और सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी योजना को तत्काल लागू करने की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।

इस दौरान प्रवीणा कंवर, संतोष देवी, सोनु शर्मा, राजेश कुमारी, सुशीला शर्मा, सावित्री मीणा, हेमलता शर्मा, अर्चना कुमावत, दिनेश बाई, सुमन जांगिड़, नंदा बाई, विमला मीणा, द्वारिका बाई और प्रभा रानी शर्मा सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: eNews Rajasthan Instagram

Facebook: eNews Bharat Facebook

YouTube (Subscribe): eNews Bharat YouTube

X (Twitter): eNews Rajasthan X

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#आंगनबाड़ी_कार्यकर्ता #बूंदी #मानदेय_भुगतान #ग्रीष्मकालीन_अवकाश #महिला_बाल_विकास #कर्मचारी_आंदोलन #राजस्थान_समाचार #उड़ान_योजना #महिला_कर्मचारी #eNewsBharat

बूंदी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | eNews Bharat