Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी में अंबेडकर जयंती सप्ताह कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार बैठक

बूंदी भाजपा जिला कार्यालय में अंबेडकर जयंती सप्ताह को लेकर बैठक हुई, दीपदान, संगोष्ठी, सम्मान और सेवा कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई

रवि गौतम13 April 2026
बूंदी में अंबेडकर जयंती सप्ताह कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार बैठक

भाजपा जिला कार्यालय पर भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती सप्ताह समारोह पूर्वक मनाने के लिए रविवार को जिला महामंत्री संजय लाठी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ।

जिला संयोजक एवं जिला प्रमुख राकेश बोयत व शहर संयोजक शहर महामंत्री गौरव वर्मा ने बताया कि बाबा साहब की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल सोमवार को शाम 6:00 बजे लंका गेट स्थित अंबेडकर सर्किल पर दीपदान और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित होगा।

14 अप्रैल को प्रातः 8:30 बजे बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात 11:00 बजे जिला कार्यालय पर बाबा साहेब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी आयोजित होगी, जिसमें मुख्य वक्ता प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल होंगे और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा करेंगे।

15 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे संतों का सम्मान कार्यक्रम, 16 अप्रैल को संजय नगर कॉलोनी में सेवा कार्य व बच्चों को पौष्टिक आहार वितरण तथा 17 अप्रैल को अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के वरिष्ठ जनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बैठक में जिला सहसंयोजक राजेश शेरगड़िया, शहर सहसंयोजक अभिषेक जैन, जिला कार्यालय मंत्री मोहन कराड, चुन्नीलाल चंदोलिया, सोशल मीडिया संयोजक मुकेश सोमानी, जमुना शंकर, नारायण मंडोवरा, भोला गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #AmbedkarJayanti #BJP #RajasthanNews #SocialProgram #Deepdan #BabasahebAmbedkar #BreakingNews #eNewsBharat #PublicEvent