बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मजयंती सप्ताह भाजपा बूंदी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनमानस को साथ लेकर जिले भर में मनाया जा रहा है।
बाबा साहब जन्मजयंती समारोह जिला सहसंयोजक राजेश शेरगडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला में 16 अप्रैल गुरुवार को संजय नगर कच्ची बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बाबा साहब के देश के प्रति योगदान और मोदी सरकार द्वारा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी अनुसूचित जाति, जनजाति सहित कच्ची बस्ती के लोगों के समक्ष रखी गई। साथ ही भाजपा व मोदी सरकार का विजन—सामाजिक एकता, समरसता, सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और समन्वय की भावना—को जन-जन तक पहुंचाया गया।
कार्यक्रम के दौरान बस्ती के बुजुर्गों को साफी ओढ़ाकर व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को पौष्टिक आहार व अल्पाहार वितरित किया गया तथा महिलाओं को नारी वंदन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीना, पूर्व जिलाध्यक्ष कुंजबिहारी बिल्या, कार्यक्रम जिला संयोजक राकेश बोयत, भाजपा कार्यालय मंत्री मोहन कराड, शक्तिसिंह, प्रमोद माहेश्वरी, सेवा प्रभारी चुन्नी लाल चंदोलिया, अंजलि रेगर, शहर सहसंयोजक अभिषेक जैन, कमलेश रेगर, उमेश आर्य, जमना शंकर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




