अभिभाषक परिषद की ओर से सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओएसडी व राजस्थान कुश्ती संघ प्रदेश अध्यक्ष राजीव दत्ता का अभिनंदन कार्यक्रम अभिभाषक सभागार में आयोजित हुआ।
अभिभाषक परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह हाडा की अगवाई में समस्त अधिवक्ताओं ने दत्ता का माल्यार्पण और साफा बंधवाकर स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं से ओएसडी राजीव दत्ता को अवगत करवाया।
राजीव दत्ता ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि बस स्टैंड परिसर में मिनी सचिवालय का निर्माण होता है तो उसमें न्यायालय परिसर को भी शामिल किया जाएगा, जिससे जिले से आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके।
उन्होंने सभी अधिवक्ताओं को संसद भवन देखने का निमंत्रण भी दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सचिव पंकज दाधीच ने किया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




