बूंदी में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आज ऐतिहासिक पर्यटक स्थल सुख महल के बाहर एवं गणेश मंदिर के आसपास श्रमदान किया गया। इस अभियान में मृदुल अग्रज सेवा दल के सदस्यों और स्काउट गाइड टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
स्वच्छता अभियान के दौरान आमजन को भी जागरूक किया गया और उन्हें स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अशोक जैन ने स्काउट गाइड संगठन की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है।
इस अवसर पर सर्कल ऑर्गनाइजर प्रदीप चित्तौड़ा ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि बूंदी शहर हमारा अपना है और इसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
श्रमदान कार्यक्रम का नेतृत्व देव प्रकाश ओझा ने किया। इस दौरान यशवंत ट्रेलर, महावीर सेन, सोहन सिंह, चंडी सिंह, धीरेंद्र सिंह, प्रमोद श्रृंगी सहित रोवर स्काउट सदस्यों ने भी सेवाएं प्रदान कीं। पूरे कार्यक्रम में स्वच्छता और जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:



