Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी मानव सेवा समिति ने किया रक्तदान जागरूकता अभियान आयोजन

विश्व रक्तदाता दिवस पर बूंदी में मानव सेवा समिति ने रक्तदान कर जागरूकता फैलाई। युवाओं ने उत्साह से भाग लेकर जरूरतमंद मरीजों की मदद की।

रवि गौतम15 June 2026
बूंदी मानव सेवा समिति ने किया रक्तदान जागरूकता अभियान आयोजन

बूंदी में मानव सेवा समिति ने विश्व रक्तदाता दिवस उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर समिति के कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं ने बूंदी जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रक्तवीर राजेश खोईवाल ने बताया कि इस अवसर पर ब्लड बैंक में डॉक्टरों और स्टाफ का सम्मान किया गया तथा रक्तदाताओं को नियमित रक्तदान करने की शपथ दिलाई गई। अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए युवाओं ने आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान किया।

इस शिविर में अजय पांडे ने 94वीं बार और लोकेश बैरवा ने 5वीं बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

ब्लड बैंक प्रभारी नारायण सिंह हाड़ा और चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील जैन ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 62 युवाओं ने नियमित रक्तदान करने की शपथ ली तथा 35 युवाओं के रक्त समूह की जांच की गई। कुल 12 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

इस दौरान ब्लड बैंक के चिकित्सक, काउंसलर, समाजसेवी और मानव सेवा समिति के सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे। सभी ने मिलकर रक्तदान को जीवनदान बताते हुए इसे नियमित रूप से करने की अपील की। अस्पताल प्रशासन और मरीजों के परिजनों ने इस मानवीय कार्य के लिए समिति का आभार व्यक्त किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित की हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #Raktdaan #WorldBloodDonorDay #MaanavSevaSamiti #BloodDonationCamp #HealthcareNews #RajasthanNews #LocalNews #SocialService #BloodBank

बूंदी मानव सेवा समिति ने किया रक्तदान जागरूकता अभियान आयोजन | eNews Bharat