Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी में संस्कृति संस्था ने भक्ति से मनाया नाव मनोरथ

बूंदी में संस्कृति संस्था ने पुरुषोत्तम मास के दौरान नाव मनोरथ उत्सव भक्ति, भजनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और श्रद्धा भाव के साथ धूमधाम से मनाया।

रवि गौतम15 June 2026
बूंदी में संस्कृति संस्था ने भक्ति से मनाया नाव मनोरथ

बूंदी में पवित्र पुरुषोत्तम मास के अवसर पर संस्कृति संस्था द्वारा एक निजी होटल में नाव मनोरथ उत्सव का आयोजन श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक माहौल के बीच भक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

संस्था अध्यक्ष शालिनी विजय ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य आयोजक एवं निर्देशिका विमलेश सोनी, सरस्वती सोनी और संतोष सोनी रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथि महिलाओं का तिलक लगाकर, मेहंदी, बिंदी, टॉफी और पुष्प देकर स्वागत किया गया। भजनों की मधुर धुनों के बीच वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

इस दौरान मां यमुना महारानी और बाल गोपाल को विशेष रूप से सुशोभित आसन पर विराजमान कर गुलाब की पंखुड़ियों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद संस्था की सदस्याओं ने बारी-बारी से भजनों के माध्यम से नाव मनोरथ किया। पुरुषोत्तम मास की परंपरा के अनुसार पूरे वर्ष के प्रमुख पर्वों और मनोरथों का एक साथ आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने राधा रानी की सखियों की तरह गुलाबी परिधानों में सजकर भजन, नृत्य और भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। नन्हीं बालिका चिया सोनी ने गणेश वंदना और कृष्ण भक्ति पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन जीत लिया।

इसके साथ ही मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ, जिसमें शालिनी विजय ने प्रथम स्थान और बॉबी भाटिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हाल ही में तीर्थ यात्रा से लौटीं प्रियंका सोलंकी और माधवी छोड़ा का विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से “गोविंद मेरो है, गोपाल मेरो है” भजन का गायन हुआ और भंडारे के लिए अन्नदान भी किया गया। समापन प्रसादी वितरण के साथ भक्तिमय वातावरण में हुआ।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #NavManorath #SanskritiSanstha #PaurushottamMas #BhaktiNews #RajasthanNews #ReligiousEvent #CultureProgram #BhajanSandhya #LocalNews #IndianCulture #SpiritualEvent

बूंदी में संस्कृति संस्था ने भक्ति से मनाया नाव मनोरथ | eNews Bharat