जनसहयोग से सशक्त होगा बुचौलाई का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुचौलाई (गंगापुर सिटी) के भौतिक विकास हेतु विद्यालय स्टाफ और ग्रामवासियों के सामूहिक जनसहयोग से विद्यालय को 73,500 रुपए की राशि दान स्वरूप प्राप्त हुई है। यह सहयोग न केवल विद्यालय के आधारभूत ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच और जनसहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करेगा।
इस राशि का चैक प्रधानाचार्य घनश्याम बैरवा और विद्यालय स्टाफ द्वारा मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा कराने हेतु एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता को सौंपा गया।
एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित “भविष्य की उड़ान” पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से विद्यालयों के विकास को नई गति मिल रही है और समाज में शिक्षा के प्रति विश्वास भी बढ़ रहा है।
समग्र शिक्षा अधिकारी हेमराज मीना ने बताया कि प्राप्त 73,500 रुपए पर राज्य सरकार द्वारा लगभग 1,10,000 रुपए की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जाएगी। इस प्रकार विद्यालय को कुल 1,83,500 रुपए की राशि उपलब्ध होगी। इस राशि का उपयोग पुस्तकालय, कक्षा कक्षों के फर्नीचर और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास में किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ से सुरेश चंद, लक्ष्मी चंद, राजेश कुमार और महेश चंद मीना




