Categories लोड हो रही हैं...

BPSC TRE 4.0 शिक्षक भर्ती 2026: 32,388 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 29 सितंबर

BPSC TRE 4.0 शिक्षक भर्ती 2026 में 32,388 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जानें योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, फीस और आवेदन प्रक्रिया।

eNews Bharat20 August 2026
BPSC TRE 4.0 शिक्षक भर्ती 2026: 32,388 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 29 सितंबर

बिहार शिक्षक भर्ती का बड़ा अपडेट, 32,388 पदों के लिए आवेदन शुरू; पात्रता, परीक्षा और आरक्षण से जुड़ी पूरी जानकारी यहां देखें

.बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा यानी TRE 4.0 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत 32,388 शिक्षक पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

BPSC Teacher Vacancy 2026: आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 37 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

कक्षा 1 से 5 तक:

  • 12वीं में न्यूनतम 50% अंक।

  • 2 वर्षीय D.El.Ed या समकक्ष डिग्री।

  • या 4 वर्षीय B.El.Ed।

  • या स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा।

  • संबंधित CTET/BTET Paper-I पास होना जरूरी।

कक्षा 6 से 8 तक:

  • संबंधित विषय में ग्रेजुएशन।

  • B.Ed/D.El.Ed।

  • पद के अनुसार संबंधित CTET/BTET/STET की पात्रता।

कक्षा 9 से 10 तक:

  • संबंधित विषय में ग्रेजुएशन।

  • B.Ed या समकक्ष योग्यता।

  • STET Paper-I पास।

कक्षा 11 से 12 तक:

  • संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन।

  • B.Ed या समकक्ष योग्यता।

  • STET Paper-II पास।

BPSC TRE 4.0 Selection Process

उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स एग्जाम और मेन्स एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए।

BPSC Teacher Salary 2026

भर्ती के तहत चयनित शिक्षकों को पद के अनुसार करीब 40,000 से 55,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलने की जानकारी दी गई है।

सिर्फ बिहार के मूल निवासियों को आरक्षण

इस भर्ती में आरक्षण का लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा। प्राथमिक शिक्षक यानी कक्षा 1 से 5 के पदों पर महिलाओं के लिए 50% आरक्षण, जबकि मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए महिलाओं को 35% आरक्षण दिया जाएगा।

आरक्षण का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार के पास जाति, आय और क्रीमीलेयर रहित (NCL) प्रमाण पत्र होना चाहिए। प्रमाण पत्र में पिता का नाम और पता दर्ज होना जरूरी है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
BPSC TRE 4.0 Exam Pattern

कक्षा 1 से 5 के शिक्षक पदों के लिए:

  • कुल प्रश्न: 150

  • कुल अंक: 150

  • भाषा: 30 प्रश्न/30 अंक

  • सामान्य अध्ययन: 120 प्रश्न/120 अंक

  • भाषा में न्यूनतम 30% अंक जरूरी।

  • एक तिहाई अंकों की निगेटिव मार्किंग।

कक्षा 6 से 8, TGT और PGT के लिए:

  • भाषा: 30 प्रश्न/30 अंक

  • जनरल नॉलेज: 40 प्रश्न/40 अंक

  • संबंधित विषय: 80 प्रश्न/80 अंक

  • कुल प्रश्न: 150

  • कुल अंक: 150

  • एक तिहाई अंकों की निगेटिव मार्किंग।

यदि उम्मीदवार किसी प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से कोई विकल्प नहीं चुनना चाहता है तो विकल्प E भरना होगा। विकल्प E नहीं चुनने पर भी निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

BPSC Teacher Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

  2. TRE-4.0 / Advertisement No. 14/2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  3. रजिस्ट्रेशन पूरा करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।

  4. व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और शिक्षक पात्रता से जुड़ी जानकारी भरें।

  5. जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

  6. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।

  7. फॉर्म को सब्मिट कर दें।

  8. आवेदन फॉर्म और फीस की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें|


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BPSCRecruitment2026 #TeacherBharti #BiharTeacherVacancy #SarkariNaukri #GovernmentJobs #TeachingJobs #BPSC