टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोटुन्दा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। रैगर समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
इस अवसर पर शाम को गाजे-बाजे और डीजे के साथ गांव में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जुलूस के बाद सामुदायिक भवन में विचार संगोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शीला राजकुमार मीणा (प्रशासक, ग्राम पंचायत बोटुन्दा) एवं विशिष्ट अतिथि नरेश कुमार मीणा और प्रहलाद गुर्जर उपस्थित रहे। अतिथियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान समाज के विभिन्न पदों पर आसीन व्यक्तियों और पूर्व व वर्तमान वार्ड पंचों का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने और समाज में शिक्षा, समानता व भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सभी ने बाबा साहेब के मूल मंत्र “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




