जय गुरुदेव संगत नागौर के तत्वावधान में 7 अप्रैल, मंगलवार को प्रातः 10 बजे बोरावड़ स्थित वेदिका फार्म में परम संत बाबा उमाकांत जी महाराज का सत्संग आयोजित किया जाएगा।
संस्था के प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान समय में संतों के सत्संग से दूर होने और खानपान व आचरण में गिरावट के कारण समाज में लड़ाई-झगड़े, हिंसा और अपराध बढ़ते जा रहे हैं। प्रकृति भी नाराज होकर बीमारियां, बाढ़, सूखा और अन्य आपदाओं के रूप में संकट ला रही है। वहीं देश-विदेश में युद्ध जैसी स्थिति से जन-धन की हानि हो रही है, जिससे वैश्विक हालात चिंताजनक बनते जा रहे हैं।
ऐसे समय में परम संत बाबा उमाकांत जी महाराज लोगों को शाकाहारी, सदाचारी और नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश देते हैं। वे अपने प्रवचनों के माध्यम से आने वाले कठिन समय से बचने के उपाय बताते हैं और “पांच नाम” का दान देकर इसी मानव जीवन में भगवान की प्राप्ति का मार्ग दिखाते हैं।
बताया गया कि बाबा जी उज्जैन स्थित अपने मुख्य आश्रम से यात्रा करते हुए उत्तर प्रदेश, देहरादून, द्वाराहाट और ऋषिकेश में कार्यक्रम करने के बाद मकराना पहुंचे हैं। उनके सत्संग से देश-विदेश के अनेक लोगों को मानसिक शांति, स्वास्थ्य लाभ और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का अनुभव हुआ है।
संस्था की ओर से सभी जाति और धर्म के लोगों से अपील की गई है कि वे इस निःशुल्क एवं अराजनीतिक कार्यक्रम में अपने परिवार और मित्रों सहित भाग लें। बाबा जी के दर्शन, सत्संग और नामदान का लाभ उठाकर जीवन को सफल बनाएं।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




