Categories लोड हो रही हैं...

बोरावड़ में इको कार से पेट्रोल चोरी की वारदात दर्ज

बोरावड़ में घर के बाहर खड़ी इको कार से अज्ञात चोरों ने करीब 20 लीटर पेट्रोल चोरी किया, घटना सीसीटीवी में कैद हुई, पुलिस जांच जारी है।

लक्ष्मण सिंह मैढ़10 April 2026
बोरावड़ में इको कार से पेट्रोल चोरी की वारदात दर्ज

मकराना थाना क्षेत्र के बोरावड़ कस्बे में घर के बाहर खड़ी इको कार से अज्ञात चोरों द्वारा पेट्रोल चोरी करने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

प्रार्थी सुनील सोनी पुत्र घनश्याम सोनी, निवासी सबलपुर रोड बोरावड़ ने बताया कि उन्होंने अपनी इको कार (नंबर R137-CC-1747) दिनांक 08/04/2026 की रात घर के बाहर खड़ी की थी।

अगली सुबह जब वे 09/04/2026 को किसी काम से वाहन चालू करने पहुंचे तो गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। जांच करने पर पता चला कि वाहन के पेट्रोल टैंक की पाइप काटकर उसमें से करीब 20 लीटर पेट्रोल चोरी कर लिया गया है।

पीड़ित ने बताया कि चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, जो उनके पास उपलब्ध है।

उन्होंने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पेट्रोल चोरों को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और क्षेत्र में वाहन मालिक सुरक्षित महसूस कर सकें।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BorawadNews #CrimeNews #PetrolTheft #MakranaPolice #CCTVFootage #RajasthanCrime #VehicleTheft #LocalNews #eNewsBharat

बोरावड़ में इको कार से पेट्रोल चोरी की वारदात दर्ज | eNews Bharat