Categories लोड हो रही हैं...

बोरावड़ में घर जैसा स्वाद मिनी रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ

बोरावड़ में दो युवतियों ने ‘घर जैसा स्वाद’ मिनी रेस्टोरेंट शुरू किया। साउथ इंडियन व्यंजनों के साथ महिला आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।

लक्ष्मण सिंह मैढ़25 June 2026
बोरावड़ में घर जैसा स्वाद मिनी रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ

बोरावड़ कस्बे के गणेश डूंगरी रोड पर मंगलवार को घर जैसा स्वाद मिनी रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया। रेस्टोरेंट का उद्घाटन दो सहेलियों के पिता नेमीचंद सोनी (चेन्नई) एवं समाजसेवी मोहनलाल राजपुरोहित (बोरावड़) ने विधिवत फीता काटकर किया। इस अवसर पर दोनों बेटियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

प्रतिष्ठान की संचालिका कोमल सोनी एवं कंचन राजपुरोहित ने बताया कि यह मिनी रेस्टोरेंट पारिवारिक माहौल, शुद्ध सात्विक भोजन और आधुनिक स्वाद का अनूठा संगम होगा। यहां ग्राहकों को साउथ इंडियन व्यंजनों में इडली, डोसा, मसाला डोसा, घी इडली के अलावा फ्रेंच फ्राई, छोले भटूरे, भेलमुरी सहित कई स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही ग्राहकों की पसंद के अनुसार विशेष व्यंजनों की बुकिंग सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल रेस्टोरेंट की सेवाएं प्रत्येक बुधवार को उपलब्ध रहेंगी तथा हर बुधवार को दो अलग-अलग विशेष व्यंजन परोसे जाएंगे। रेस्टोरेंट का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को घर जैसा माहौल, स्वाद और सम्मान प्रदान करना है। व्यवसाय में ईमानदारी, श्रेष्ठ गुणवत्ता और किफायती दरों को प्राथमिकता दी जाएगी।

संचालिकाओं ने कहा कि आत्मनिर्भरता की दिशा में यह उनका पहला कदम है। भविष्य में वे इस क्षेत्र में महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि समाज के सहयोग और मार्गदर्शन से उनका यह सपना अवश्य साकार होगा।

इस अवसर पर राधेश्याम सोनी, बाबूलाल सोनी, मनोहर सिंह राजपुरोहित, भगवान राजपुरोहित, रंजना सोनी, मेधा देशपांडे, अंजली महात्मा, भारती, ज्योति जोशी, मंजू सरगरा, पायल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BorawadNews #MakranaNews #GharJaisaSwad #RestaurantOpening #WomenEntrepreneurship #StartupRajasthan #SouthIndianFood #LocalBusiness #RajasthanNews #BusinessNews #SelfReliance #WomenEmpowerment #FoodLovers #BreakingNews #eNewsBharat #eNewsRajasthan #enewsbharat #enewsrajasthan