Categories लोड हो रही हैं...

बोरावड़ गीतांजली नर्सिंग कॉलेज में नर्सेज दिवस समारोह आयोजित

बोरावड़ के गीतांजली नर्सिंग कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने मॉडल, नाटक और प्रस्तुतियों के माध्यम से नर्सिंग सेवा का महत्व बताया।

लक्ष्मण सिंह मैढ़13 May 2026
बोरावड़ गीतांजली नर्सिंग कॉलेज में नर्सेज दिवस समारोह आयोजित

गीतांजली शिक्षण संस्थान बोरावड़ द्वारा संचालित गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंस, बोरावड़ में अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

गीतांजली शिक्षण संस्थान बोरावड़ के डायरेक्टर परवेज खान ने सरस्वती पूजन के साथ फ्लोरेंस नाइटिंगेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य मोहम्मद इरफान खान ने नर्सेज के क्षेत्र में अलग-अलग प्रकार के कार्यक्षेत्र के बारे में बताया और नर्सेज प्रोफेशन को समाज की सेवा का पर्याय बताया। इसके साथ ही प्रिंसिपल सर ने बताया कि अगर हम सभी एक साथ एकजुट होकर चलेंगे तो निश्चय ही हम विजय प्राप्त करेंगे और अपने समाज और देश की तरक्की में अपनी भागीदारी देते रहेंगे।

गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग के उप-प्राचार्य भारत सिंह बंशीवाल ने नाइटिंगेल प्लेज (शपथ) के साथ सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को संबोधित किया और उन्हें बताया कि आपको अपने जीवन में अपने लिए उस स्थान की तलाश करनी है जहां आप सबसे अच्छी तरह चमक सकते हैं। गीतांजली कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के विद्यार्थियों ने अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न मॉडल बनाकर उनके बारे में जानकारी दी गई। जीएनएम नर्सिंग व बी.एससी. नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर आगामी परीक्षाओं के लिए प्रेरणा प्राप्त की और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। विद्यार्थियों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवा में नर्सिंग की भूमिका तथा मरीजों की सेवा में समर्पण के बारे में बताया गया।

डायरेक्टर परवेज खान ने आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्टाफ सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे। मंच संचालन किरण कुमारी व नरेन्द्र ने किया। भावनात्मक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#GeetanjaliCollege #MakranaNews #NursesDay #FlorenceNightingale #NursingEducation #Paramedical #RajasthanNews #Trending