अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की जिला बैठक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देई में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष बुद्धिप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में प्रथम सत्र में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिले में नियुक्त प्रवासी कार्यकर्ता नवल किशोर शर्मा ने संगठन के स्वरूप और गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
द्वितीय सत्र में सदस्यता अभियान पर चर्चा करते हुए संगठन के संभाग संयुक्त मंत्री अनिल सामरिया ने कहा कि अब महासंघ सम्पूर्ण देश में एक ही नाम और पहचान के साथ कार्य करेगा। इस सत्र में संकुल, खंड कार्यकारिणी पदाधिकारी और सेवानिवृत्त शिक्षकों को शामिल कर 1 दिन में सदस्यता अभियान पूरा करने का लक्ष्य रखा गया।
तृतीय सत्र में अनुशासन और आर्थिक शुचिता पर चर्चा करते हुए मीडिया प्रभारी सुरेश बैरागी ने समय दे सकने वाले कार्यकर्ताओं को दायित्व स्वीकार करने की अपील की।
चतुर्थ सत्र में जिलामंत्री अंकित गौतम ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की और संगठन की उपलब्धियों व शिक्षक हितों की दिशा में किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया, जिसमें नए कक्ष निर्माण के लिए ₹500 करोड़ का अतिरिक्त कोष, वर्ष 2023 में नियुक्त शिक्षकों का स्थायीकरण, पदोन्नति व वरिष्ठता त्रुटियों का निवारण शामिल हैं।
कार्यक्रम में देई खंड अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा एवं मंत्री लेखराज वर्मा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। बैठक में जिला सभाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, उपसभाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुगनचंद मीणा, उपाध्यक्ष रामराज मीणा, व्याख्याता प्रतिनिधि हरीश चतुर्वेदी, खंड अध्यक्ष विजय मिलिंद, खंड मंत्री पूरण सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




