पुजारी सेवक महासंघ ने नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक का किया स्वागत
बूंदी में राजस्थान पुजारी सेवक महासंघ के पदाधिकारियों ने जिले के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा का माल्यार्पण कर और पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया।
यह स्वागत कार्यक्रम संभागीय अध्यक्ष महेन्द्र कुमार शर्मा और जिलाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के कई पदाधिकारी और पुजारी शामिल हुए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री पं. संदीप चतुर्वेदी, महावीर शर्मा (नयागांव), एडवोकेट दुर्गाशंकर शर्मा, नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा, समाजसेवी ब्रजबिहारी पाराशर, महावीर पाराशर, बंशीलाल शर्मा, रामप्रसाद बैरागी (तहसील अध्यक्ष केशोराय पाटन), विष्णु शर्मा, पंकज पाराशर, कपिल पाराशर, जगदीश शर्मा और रामबाबू पाराशर सहित कई गणमान्य पुजारी उपस्थित रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा जताई।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




