Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी में गो सम्मान अभियान, गौ सुरक्षा को सौंपा ज्ञापन

बूंदी में गो सम्मान अभियान के तहत गौ भक्तों ने रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, गौ माता की सुरक्षा और गौशालाओं में संरक्षण की मांग की।

रवि गौतम28 April 2026
बूंदी में गो सम्मान अभियान, गौ सुरक्षा को सौंपा ज्ञापन

गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को गौ माता की रक्षा और राष्ट्र की सुरक्षा को लेकर गौ भक्तों एवं सनातनी सकल समाज के लोगों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

सभी गौ भक्त ब्रह्मांडेश्वर गौशाला बालचंद पाड़ा और आजाद पार्क में एकत्रित हुए, जहां से जुलूस के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान गौ माता के सम्मान और सुरक्षा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई।

गोभक्तों ने कहा कि गौ माता हमारी पूजनीय है और उनकी रक्षा व सुरक्षा के लिए सभी को मिलकर उचित कदम उठाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि गौ माता का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि प्राचीन काल से ही गौ माता की पूजा-अर्चना होती आ रही है, इसलिए गोवंश की रक्षा समाज की जिम्मेदारी है। साथ ही मांग की गई कि सड़कों पर घूम रहे गोवंश को गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचाया जाए, ताकि उनकी उचित देखभाल और सेवा हो सके।

ज्ञापन देने वालों में आत्माराम महाराज, रामानंद दास महाराज, महावीर जैन, हर्ष खटाना, रमेश खटाणा, रवि शर्मा, प्रहलाद, आशीष, मीत भटनागर, शुभम बसवाल, शिखर पंचोली, यश बन्ना सहित कई गोभक्त उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #GauSamman #CowProtection #RajasthanNews #HinduSamaj #GauMata #SocialNews #ReligiousNews #BreakingNews #eNewsBharat

बूंदी में गो सम्मान अभियान, गौ सुरक्षा को सौंपा ज्ञापन | eNews Bharat