Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी में निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन सफल

बूंदी में रोटरी क्लब द्वारा निःशुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने घुटना, कमर, गर्दन और कैंसर जैसी बीमारियों पर मार्गदर्शन दिया।

रवि गौतम28 March 2026
बूंदी में निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन सफल

वर्तमान समय में आमजन में घुटनों का दर्द, घुटना प्रत्यारोपण की आवश्यकता, कमर दर्द, गर्दन दर्द, स्लिप डिस्क और मुंह एवं गले के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे रोगों की रोकथाम और उचित परामर्श हेतु रोटरी क्लब द्वारा अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध कृष्णा शेल्बी हॉस्पिटल के सहयोग से शनिवार को निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में सुप्रसिद्ध डॉ. विक्रम शाह और उनके सहयोगी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निःशुल्क परामर्श प्रदान किया। प्रमुख चिकित्सक थे – डॉ. दिगंत त्रिवेदी, जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. राज लिम्बानी, स्पाइन सर्जन डॉ. शिव कुमार बाली, हेड एवं नेक कैंसर सर्जन डॉ. शिवम पंडया और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गिरिराज सैनी।

क्लब अध्यक्ष ऋतुराज दाधीच, सचिव जगदीश मंत्री, प्रोजेक्ट डायरेक्टर लक्ष्मीचंद गुप्ता, महेन्द्र जैन, रोटेरियन चन्द्रप्रकाश सेठी सहित अन्य पदाधिकारीयों ने चिकित्सकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। आमजन ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाया।

इस शिविर में राज्य एवं केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आर.जी.एच.एस., सी.जी.एच.एस. एवं ई.सी.एच.एस. की सुविधाएं उपलब्ध थीं। सुबह से ही रोगियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। इस दौरान हाशम भाई, जितेंद्र छाबड़ा, नरेश जिंदल, सुरेश दाखेड़ा, घनश्याम जोशी, केसी वर्मा, ध्रुव व्यास, त्रिलोकचंद जैन, विश्वनाथ भारद्वाज, राजेंद्र भारद्वाज, पीयूष जैन सहित कई रोटेरियन और आमजन मौजूद रहे।

इस प्रकार का निःशुल्क परामर्श शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण पहल है। आयोजकों ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे समय-समय पर ऐसे शिविरों में भाग लें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#FreeConsultationCamp #BoondiHealthCamp #RotaryClubBoondi #MedicalCamp #JointPain #SpineHealth #CancerAwareness #eNewsBharat #CommunityService #HealthAwareness

बूंदी में निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन सफल | eNews Bharat