भाजपा जिला कार्यालय पर शहर के शगुन मैरिज गार्डन में आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर को लेकर शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
श्रंगी ने बताया कि प्रशिक्षण सात सत्रों में आयोजित होगा और प्रदेश से आने वाले पदाधिकारी शिविर्थियों को संगठनात्मक प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि शिविर का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा और यह प्रशिक्षण 30 मार्च तक चलेगा।
शहर प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि बैठक में महामंत्री संजय भूटानी, गौरव वर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मोहन कराड, शहर प्रभारी अशोक शर्मा, पूर्व जिला प्रवक्ता निर्मला मालव, कोषाध्यक्ष कौशल त्रिवेदी, शहर उपाध्यक्ष ममता शर्मा, प्रदीप जैन, हेमंत मीना, बालकिशन सोनी, रमेश हाडा, शहर मंत्री दिलीप सिंह, नवीन चतुर्वेदी, अनिल जांगिड़, मन की बात संयोजक आशीष शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक मुकेश सोमानी, मुरली मनोहर नागर, पूर्व पार्षद राजेश शेरगड़िया, जमुना शंकर, महावीर सालीवाल सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में प्रशिक्षण शिविर के कार्यक्रम, सत्र और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने शिविर के सफल आयोजन हेतु अपनी तैयारियों और योगदान की जानकारी साझा की।
इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय संगठन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना और संगठनात्मक कार्यशैली को मजबूत करना है। शिविर के दौरान भाग लेने वाले सभी सदस्य सक्रिय रूप से प्रशिक्षण में भाग लेंगे और प्राप्त ज्ञान का उपयोग संगठन की गतिविधियों में करेंगे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




