Categories लोड हो रही हैं...

बोल सवाई माधोपुर अभियान से बेटियों में बढ़ा अंग्रेजी उत्साह

मलारना डूंगर में आयोजित इंग्लिश स्पोकन कैंप में छात्राओं ने अंग्रेजी संवाद कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे सीखने और रोजगार के प्रति उत्साह बढ़ा।

बृजेश त्रिवेदी11 June 2026
बोल सवाई माधोपुर अभियान से बेटियों में बढ़ा अंग्रेजी उत्साह

बोल सवाई माधोपुर नवाचार से बेटियों में बढ़ रहा अंग्रेजी सीखने का उत्साह

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान तथा जिला कलक्टर काना राम के निर्देशन में मलारना डूंगर ब्लॉक स्तर पर संचालित ‘बोल सवाई माधोपुर’ इंग्लिश स्पोकन कैंप का एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता एवं कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीना ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी सीखने की प्रगति का मूल्यांकन किया।

शिविर में छात्राओं एवं विद्यार्थियों ने रोल प्ले गतिविधियों के माध्यम से अपने अंग्रेजी संवाद कौशल का प्रदर्शन किया और सीखने की प्रगति साझा की। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और सहभागिता को देखकर अधिकारियों ने उनकी सराहना की।

एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में स्पोकन इंग्लिश और प्रभावी संचार कौशल सफलता की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल होने के कारण यहां के युवाओं के लिए पर्यटन, होटल, गाइड सेवा और आतिथ्य क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार की अपार संभावनाएं उपलब्ध हैं। बेहतर भाषा और संवाद कौशल युवाओं को इन अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम बनाएंगे।

कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीना ने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर सीखने, व्यक्तित्व विकास तथा अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर शिविर प्रभारी मानसिंह शेखावत, मास्टर ट्रेनर सोहेल मोहम्मद, मुफीद मोहम्मद एवं सफीक मोहम्मद सहित अन्य शिक्षणकर्मी उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BolSawaiMadhopur #EnglishSpokenCamp #SawaiMadhopurNews #GirlsEducation #EducationNews #SpokenEnglish #SkillDevelopment #StudentSuccess #RajasthanEducation #MalarnaDungar #TourismJobs #YouthDevelopment #CommunicationSkills #eNewsBharat #BreakingNews

बोल सवाई माधोपुर अभियान से बेटियों में बढ़ा अंग्रेजी उत्साह | eNews Bharat