Categories लोड हो रही हैं...

बोहत कस्बे में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकली भव्य कलश यात्रा

मांगरोल तहसील के बोहत कस्बे में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और महिलाओं ने भाग लिया।

जयप्रकाश शर्मा7 March 2026
बोहत कस्बे में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकली भव्य कलश यात्रा

शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली भव्य कलश यात्रा

मांगरोल तहसील क्षेत्र के बोहत कस्बे में शनिवार को सुईवाल गौत्र सुमन परिवार द्वारा दो दिवसीय अभिषेक एवं शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

आयोजन से जुड़े मांगीलाल सुमन, रामकिशन सुमन, छोटूलाल सुमन और नितेश सुमन ने बताया कि धार्मिक महोत्सव की शुरुआत शनिवार सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। यह यात्रा सुमन समाज के भगवान लक्ष्मी नाथ मंदिर से प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कलश यात्रा में आयोजनकर्ता शिव परिवार की मूर्तियां अपने हाथों में लेकर चल रहे थे, जबकि महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थीं। पुरुष भगवा पताकाएं लिए हुए भक्ति भाव से यात्रा में शामिल हुए।

यह यात्रा मंदिर से शुरू होकर भगत सिंह सर्किल, बस स्टैंड और मुख्य मार्ग से होते हुए पाडलिया रोड के समीप खेत में बनाए गए आयोजन स्थल तक पहुंची। यात्रा में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में समाज बंधु शामिल हुए।

आयोजकों के अनुसार शनिवार रात को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जबकि रविवार को शुभ मुहूर्त में आचार्य पंडित आनंद क्षौत्रिय के सान्निध्य में भगवान का अभिषेक और शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MangrolNews #ReligiousEvent #KalashYatra #ShivParivar #RajasthanNews #DharmikKaryakram #BhajanSandhya #eNewsBharat

बोहत कस्बे में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकली भव्य कलश यात्रा | eNews Bharat