Categories लोड हो रही हैं...

बोहत में रैंप पट्टी टूटने से दुर्घटना का बढ़ा खतरा

बोहत कस्बे में नाले के रैंप की पट्टी टूटने और मरम्मत न होने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, ग्रामीणों ने सीसी कंक्रीट निर्माण की मांग की

जयप्रकाश शर्मा28 May 2026
बोहत में रैंप पट्टी टूटने से दुर्घटना का बढ़ा खतरा

रैंप की पहले टूटी पट्टी की मरम्मत नहीं होने से पहले दो पट्टी और टूटी

मांगरोल पंचायत समिति के आदर्श ग्राम पंचायत मुख्यालय बोहत कस्बे के वार्ड नं 5 प्रजापति धर्मशाला के पास आम रास्ते में नाले के रैप के ऊपर की एक पखवाड़े पूर्व एक पत्थर पट्टी टूटी जिसकी ग्राम पंचायत द्वारा अभी तक मरम्मत नहीं होने से कई कार चालक दुर्घटना के शिकार बने पहले कल बुधवार को नाले के रैप के उपर से वजन से भरी टेक्टर ट्राली निकलने दो पट्टी और टूट गई ग्रामीणों ने बताया कि रैप के ढकान से ट्राली का टायर निकलने के बाद पट्टी टूटने से बडी दुर्घटना होने से बच गई।ग्रामीण जोधराज चौधरी, महेश सुमन, रिकू मेहरा, बबलु सुमन, हेमराज सुमन ने बताया कि जहाँ रैप के उपर से किसानों की कृषि जिस सहित लोगों के मकान निर्माण कार्य सामग्री के लोडेड वाहन आते जाते हैं। लोडेड वाहनों का वजन यह पट्टी झेल नही पाने से पट्टी टूट रही है।पंचायत द्वारा नाले के उपर रैंप का ढकान पत्थर पट्टी से किया गया है अगर ग्राम पंचायत रैप का ढकान सीसी कंक्रीट से होता तो बार बार ढकान कि पट्टी नहीं टूटती। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से नाले के रैंप के ढकान की टूटी हुई पट्टी की जगह पुनः नई पत्थर पट्टी लगाए या स्थायी समाधान तो यही है नाले का रैप सीसी कंक्रीट से निर्माण कार्य होने की सख्त आवश्यकता है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित की हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BohatNews #MangrolNews #RoadSafety #VillageIssue #PublicProblem #RajasthanNews #eNewsBharat #Infrastructure #AccidentRisk #PanchayatIssue

बोहत में रैंप पट्टी टूटने से दुर्घटना का बढ़ा खतरा | eNews Bharat