Categories लोड हो रही हैं...

बोहत में अज्ञात पिकअप की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत

मांगरोल के बोहत कस्बे में अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जयप्रकाश शर्मा18 May 2026
बोहत में अज्ञात पिकअप की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत

बोहत हादसा, मांगरोल समाचार, सड़क दुर्घटना, महिला मौत, पिकअप वाहन, बारां न्यूज, राजस्थान समाचार, बाइक एक्सीडेंट, पुलिस जांच, अज्ञात वाहन चालक

मांगरोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बोहत कस्बे में शनिवार रात अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मांगरोल निवासी हरिओम सेन पुत्र जमनालाल अपनी मां का इलाज करवाकर बारां से वापस मांगरोल लौट रहा था। इसी दौरान बोहत कस्बे के पास अज्ञात पिकअप वाहन चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

इस दुर्घटना में 57 वर्षीय भूली बाई पत्नी जमुनालाल निवासी मांगरोल गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए बारां जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रविवार को मांगरोल थाने के एसआई कंवरलाल मीणा ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं घायल हरिओम सेन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हरिओम सेन के भाई जितेंद्र सेन की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
eNews Rajasthan Instagram

Facebook: eNews Bharat Facebook

YouTube (Subscribe): eNews Bharat YouTube

X (Twitter): eNews Rajasthan X

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#बोहत_हादसा #सड़क_दुर्घटना #मांगरोल #महिला_मौत #पिकअप_वाहन #राजस्थान_समाचार #बारां_न्यूज #बाइक_एक्सीडेंट #पुलिस_जांच #eNewsBharat