बोहत कस्बे में नींव कार्यक्रम का समापन, बालिकाओं ने दौड़ लगाई
मांगरोल तहसील क्षेत्र के बोहत कस्बे में हमारी लाडो फाउंडेशन की ओर से किशोरी बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे ‘नींव’ कार्यक्रम का समापन रविवार 8 मार्च को 5 किलोमीटर की दौड़ के साथ किया गया। इस दौड़ में बोहत के सरकारी स्कूलों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नींव फाउंडेशन की प्रेमलता पूनिया ने बताया कि ‘नींव’ कार्यक्रम वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है, जिसका समापन 11 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस और 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।
दौड़ का शुभारंभ सरपंच प्रशासक बाबूलाल चंदेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर फाउंडेशन की प्रेमलता पूनिया, मास्टर कोच निशा सुमन और कोच आकांक्षा मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक अनिल मालव, मुकेश मालव, शारीरिक शिक्षक कैलाश, देवेश प्रजापति, लक्की, पंकज, दिल खुश सुमन, नवीन सुमन, गिरिराज सुमन, निकिता और टीना का विशेष सहयोग रहा। दौड़ पूरी होने के बाद सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




