Categories लोड हो रही हैं...

बोहत में नलकूप मोटर खराब, गर्मी में पेयजल संकट गहराया

बोहत कस्बे में नलकूप की मोटर खराब होने से वार्ड 3 के लोग पेयजल संकट झेल रहे हैं, शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

जयप्रकाश शर्मा24 April 2026
बोहत में नलकूप मोटर खराब, गर्मी में पेयजल संकट गहराया

मांगरोल तहसील क्षेत्र के बोहत कस्बे के वार्ड नंबर 3 स्थित लक्ष्मी नाथ मंदिर के पास सार्वजनिक नलकूप की सिंगल फेज सबमर्सिबल मोटर पिछले एक पखवाड़े से खराब पड़ी है। इसके चलते वार्डवासियों को भीषण गर्मी में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

वार्ड पंच रमेश सुमन सहित ग्रामीण नवल सुमन, महेश सुमन, पवन सुमन, मनीष सैनी और हरिओम सुमन ने बताया कि उनके वार्ड में सायगढ़ पेयजल परियोजना के तहत फिल्टर युक्त पानी की सप्लाई तो आती है, लेकिन प्रेशर कम होने के कारण केवल पीने के पानी की ही पूर्ति हो पाती है।

नहाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए लोग सार्वजनिक नलकूप के पानी पर निर्भर हैं, लेकिन मोटर खराब होने से नलकूप बंद पड़ा है और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की सूचना ग्राम पंचायत प्रशासन को कई बार दी जा चुकी है, इसके बावजूद अब तक मोटर की मरम्मत नहीं कराई गई है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Bohat #Mangrol #WaterCrisis #Nalkoop #RajasthanNews #DrinkingWater #SummerProblem #VillageIssues #LocalNews #eNewsBharat

बोहत में नलकूप मोटर खराब, गर्मी में पेयजल संकट गहराया | eNews Bharat