Categories लोड हो रही हैं...

बोहत में नाला चौड़ाई बढ़ाने की ग्रामीणों ने उठाई मांग

बोहत कस्बे में नाला निर्माण की चौड़ाई बढ़ाने और क्रॉस पाइप लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा, बारिश में नुकसान की आशंका जताई।

जयप्रकाश शर्मा13 May 2026
बोहत में नाला चौड़ाई बढ़ाने की ग्रामीणों ने उठाई मांग

मांगरोल तहसील क्षेत्र के बोहत कस्बे के आबादी के मध्य सार्वजनिक निर्माण विभाग मांगरोल के माध्यम से ठेकेदार द्वारा 3 किलोमीटर सीसी रोड साइड नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन ठेकेदार द्वारा नाले की चौडाई ढेड फीट की रखी है उसकी चौडाई बढाने की मांग को लेकर एक दर्जन से ज्यादा परिवार के लोगों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को ज्ञापन दिया है। ग्रामीण रामकिशन सुमन, नरसी लाल सुमन, बाबूलाल, चेतन सुमन, महावीर सुमन, प्रेम शंकर सुमन, ओमप्रकाश सुमन पूर्व सरपंच , हेमराज सुमन ने बताया कि श्मशानघाट से आगे जो नाला निर्माण कार्य की चौडाई अपर्याप्त है। बारिश का इस नाले में 1000 बीघा से अधिक खेतों में बरसाती पानी बहकर इस ही नाले आता है लेकिन नाले की चौडाई कम रहने से निकासी अपर्याप्त है -सी.सी. सड़क ऊंची बनाने से मालियो के मोहल्ले में मंदिर के पीछे 30 से 40 घरो में बरसाती पानी भरने का खतरा हो गया है यदि नाले की चौडाई 4 फीट कर दी जाए तो बरसात का पानी का भराव कम हो जाएगा नहीं तो 30 से 40 गरीब किसानों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त होने की पूरी संभावना है। शंभू दयाल सुमन के खेत वाड़ी से नाला 4 फुट चौडाई कर क्रासिंग पाइप डालने की मांग की है अगर समय के चलते विभाग द्वारा नाली की चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई अगर बरसात की पानी से किसी के मकान में नुकसान को उसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BohatNews #MangrolNews #DrainageIssue #PublicWorksDepartment #RajasthanNews #LocalProblem #RainwaterDrainage #Trending

बोहत में नाला चौड़ाई बढ़ाने की ग्रामीणों ने उठाई मांग | eNews Bharat