Categories लोड हो रही हैं...

विश्व मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्मूलन की शपथ

बोहत स्वास्थ्य केंद्र में विश्व मलेरिया दिवस पर कर्मियों ने शपथ लेकर जागरूकता अभियान चलाया, लोगों को मच्छरों से बचाव और साफ-सफाई के उपाय बताए।

जयप्रकाश शर्मा25 April 2026
विश्व मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्मूलन की शपथ

तहसील क्षेत्र के बोहत कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने मलेरिया उन्मूलन की शपथ ली और आमजन को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया।

कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मियों में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को सतर्क करना था। डॉक्टर राकेश यादव ने बताया कि गर्मी के मौसम में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ती है, जिससे मलेरिया सहित कई संक्रामक रोग फैलने का खतरा रहता है।

उन्होंने कहा कि समय पर इलाज नहीं मिलने पर मलेरिया गंभीर रूप ले सकता है, इसलिए बुखार आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच और उपचार करवाना आवश्यक है।

स्वास्थ्य कर्मियों ने आसपास साफ-सफाई रखने, मच्छरों को पनपने से रोकने, मच्छरदानी का उपयोग करने और लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। साथ ही ग्रामीणों को अपने घरों के आसपास गंदगी न फैलाने और साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

इस मौके पर शौकत अली अंसारी, घनश्याम वर्मा, मोहम्मद आरिफ, सुशील चंद्र मेरोठा, हेमंत राज, प्रमोद सेन, खुशबू सुमन, माया मीणा, लीला बेरवा, महेश सुमन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#मलेरिया_दिवस #स्वास्थ्य_अभियान #मांगरोल_न्यूज #ग्रामीण_स्वास्थ्य #मच्छर_जनित_रोग #HealthAwareness #MalariaPrevention #eNewsBharat