मांगरोल तहसील क्षेत्र के बोहत कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्रों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बारां हिना परिहार ने विद्यार्थियों को साइबर दुर्व्यवहार और सोशल मीडिया पर सुरक्षित व्यवहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी साइबर ठगी का कारण बन सकती है।
प्रशिक्षु मजिस्ट्रेट संजना मीणा ने मोबाइल और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों को इनका संतुलित उपयोग करना चाहिए। साथ ही उन्होंने विधिक सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 51100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।
प्रशिक्षु मजिस्ट्रेट शुभम शर्मा ने विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में अवगत कराया।
इस अवसर पर व्याख्याता मधुसूदन विजय, गिरिराज प्रसाद मीणा, बजरंग लाल शाक्यवाल, अनिल मालव, मुकेश मालव सहित विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




