किसानों को दी कृषि उपकरणों की जानकारी
मांगरोल ब्लॉक के वाटरशेड ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट बोहत द्वारा बुधवार को बोहत कस्बे में किसानों के लिए कृषि उपकरणों से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आईबीएल बैंक के वित्तीय सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बोहत ग्राम विकास समिति के किसानों के समूह “जय श्री राम हायर कस्टम सेंटर” पर उपलब्ध कृषि यंत्रों और खेती से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी किसानों को दी गई।
इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य छोटे और कम जोत वाले किसानों को किराये पर आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे समय पर अपने खेतों में जुताई, बुवाई और अन्य कृषि कार्य कर सकें। इससे ऐसे किसानों को दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और उनकी फसल उत्पादन व आय में भी सुधार होगा।
कार्यक्रम में ग्राम विकास समिति सदस्य बजरंग लाल मेहरा, प्रधानाचार्य राजमल मीणा, पशुधन निरीक्षक कौशल मीणा और राजस्थान ग्रामीण बैंक के मैनेजर इमरान अंसारी ने भी किसानों को कृषि से जुड़ी जानकारी दी।
इसके अलावा वाटरशेड संस्था से किशोर, सोनू, आरओ कार्यालय से दिनेश जैन, गौरव, मधु, सत्येंद्र, रामलखन, पिंकी, धर्मेंद्र और लक्ष्मी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम में ग्राम विकास समिति से जुड़े लगभग 200 महिला और पुरुष किसानों ने भाग लेकर कृषि उपकरणों के उपयोग और लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




