Categories लोड हो रही हैं...

बोहत में खेतों के रास्ते से अतिक्रमण जेसीबी से हटाया

मांगरोल के बोहत कस्बे में किसानों की शिकायत पर खेतों के रास्ते से अतिक्रमण हटाया गया, जेसीबी से कार्रवाई कर प्रशासन ने आवागमन सुगम कराया।

जयप्रकाश शर्मा16 May 2026
बोहत में खेतों के रास्ते से अतिक्रमण जेसीबी से हटाया

मांगरोल तहसील क्षेत्र के बोहत कस्बे के आबादी के मध्य से गुजर रहे मुख्य बांरा मांगरोल सड़क से नजदीक मालियो मौहल्लै के श्मशान घाट के साइड में से खेतों की ओर जाने वाले किसानों की मांग और शिकायत के बाद रास्ते के दोनों साइड के किसानों को समझाइश कर जेसीबी मशीन चला कर रास्ते में हुए अतिक्रमण को हटाया गया। राजस्व हल्का पटवारी प्रदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि बोहत के किसान लटूरलाल सुमन,चर्तभुज सुमन, हरिशंकर सुमन , रामकिशन सुमन,धर्मराज सुमन, लटूरलाल सुमन,रामदयाल सुमन बाबा, ने बताया कि पिछले कई वर्षों से खेतों की ओर जाने वाले रास्ते में किसानों ने अतिक्रमण करने से उनके कृषि उपकरण टेक्टर खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे थे जिससे किसानों को लंबा चक्कर काट कर टेक्टर हंकाई जुताई करने पहुचने की मजबूरी बनी हुई है।किसान को समय बरबाद के साथ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था किसानों ने इसकी शिकायत तहसीलदार को करने पर प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया। मांगरोल नायब तहसीलदार लोकेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि शमशान घाट के साइड में से कुए की ओर खेतों तक जाने वाले रास्ते में शुक्रवार को जेसीबी मशीन चला कर किसानों को समझाइश कर आधे बीघा 8700 फुट जमीन पर से अतिक्रमण हटा कर खेतों की ओर जाने वाला रास्ता खुलासा कराया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही हल्का कानूनगो धनराज सहरिया राजस्व पटवारी प्रदीप सिंह राठौड़ सहित पुलिस दल मौजूद रहा।

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Bhohat #Mangrol #Atikraman #KisanSamachar #JCBAction #RajasthanNews #Trending

बोहत में खेतों के रास्ते से अतिक्रमण जेसीबी से हटाया | eNews Bharat