Categories लोड हो रही हैं...

बोहत कस्बे में आग से 150 बीघा नौलाई जलकर राख

बोहत कस्बे में गेहूं की नौलाई में लगी भीषण आग से 150 बीघा फसल जल गई, पेड़ और कृषि उपकरण नष्ट, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया

जयप्रकाश शर्मा16 April 2026
बोहत कस्बे में आग से 150 बीघा नौलाई जलकर राख

तहसील क्षेत्र के बोहत कस्बे में भक्तयावाली, गुजरावनी ग्रेवल सड़क के बीच स्थित खेतों में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे गेहूं की नौलाई में अचानक आग लग गई।

आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 150 बीघा क्षेत्र में फैली नौलाई जलकर राख हो गई। घटना से किसानों के सामने मवेशियों के लिए चारे का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

आग की चपेट में आने से खेतों में रखे हस्ती पाइप, आम व जामुन के पेड़ तथा अन्य कृषि उपकरण भी जलकर नष्ट हो गए।

आसपास गर्मी की फसलों के खेत होने के कारण आग कस्बे की ओर बढ़ने से पहले ही ग्रामीणों की सतर्कता से काबू में आ गई।

किसानों ने तत्काल ट्रैक्टरों की मदद से कल्टी चलाकर फायर लाइन बनाई और स्प्रे मशीनों से पानी का छिड़काव कर आग बुझाने का प्रयास किया।

किसान महेश सुमन, घनश्याम सुमन और अशोक कुमार सुमन ने बताया कि समय रहते प्रयास नहीं किए जाते तो आग और भी बड़े क्षेत्र में फैल सकती थी।

वहीं शुभकरण सुमन व कन्हैयालाल शाक्यवाल ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन तेज चक्रवाती हवा के चलते आग तेजी से फैल गई।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#FireNews #BohtKasba #CropFire #FarmersLoss #RajasthanNews #VillageNews #WheatFire #AgricultureDamage #EmergencyNews #RuralIndia

बोहत कस्बे में आग से 150 बीघा नौलाई जलकर राख | eNews Bharat