Categories लोड हो रही हैं...

आदर्श ग्राम बोहत में स्वच्छता व्यवस्था बदहाल, कचरा नहीं उठ रहा

मांगरोल के बोहत ग्राम में कचरा समय पर नहीं उठने से गंदगी फैल रही, स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्य प्रभावित, ग्रामीणों ने व्यवस्था सुधार की मांग उठाई।

जयप्रकाश शर्मा25 April 2026
आदर्श ग्राम बोहत में स्वच्छता व्यवस्था बदहाल, कचरा नहीं उठ रहा

तहसील क्षेत्र के बोहत ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम का दर्जा मिलने के बावजूद स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई नजर आ रही है। गांव में ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ जैसे अभियानों की धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं।

वार्ड पंच लोकेश गुर्जर और ग्रामीण जोधराज चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत को कचरा संग्रहण के लिए ई-रिक्शा उपलब्ध कराया गया था, लेकिन उसका उपयोग नहीं होने के कारण वह खराब होकर पड़ा है। पंचायत द्वारा विभिन्न मोहल्लों में पांच कचरा पात्र लगाए गए हैं, लेकिन समय पर सफाई नहीं होने से वे ओवरफ्लो हो रहे हैं।

सफाई ठेकेदार द्वारा छोटे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कचरा उठाने का काम किया जा रहा है, लेकिन कई स्थानों पर एक सप्ताह तक कचरा पात्र खाली नहीं किए जाते। प्रजापति धर्मशाला के पास नाले के समीप रखा कचरा पात्र पिछले सात दिनों से भरा हुआ है, जिससे आसपास गंदगी का ढेर लग गया है।

महिलाओं को कचरा डालने में परेशानी होने के कारण वे पात्र के बाहर ही कचरा फेंक रही हैं, जिससे बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। कचरे के ढेर पर आवारा पशु भी मंडराते रहते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या बन रहे हैं।

इस संबंध में मांगरोल पंचायत समिति के सहायक विकास अधिकारी कमल अजमेर ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी और सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#मांगरोल_न्यूज #स्वच्छ_भारत_मिशन #ग्राम_पंचायत #कचरा_प्रबंधन #राजस्थान_समाचार #PublicIssue #CleanIndia #eNewsBharat