Categories लोड हो रही हैं...

बोहत कस्बे में सीसी रोड निर्माण कार्य रुका, ग्रामीण परेशान

बोहत कस्बे में सीसी रोड निर्माण कार्य पिछले पखवाड़े से बंद है। संकरी सड़क से वाहन चालकों को परेशानी और रोजाना झगड़े की स्थिति बन रही है।

जयप्रकाश शर्मा9 March 2026
बोहत कस्बे में सीसी रोड निर्माण कार्य रुका, ग्रामीण परेशान

बोहत कस्बे में सीसी रोड निर्माण कार्य रुका, ग्रामीण परेशान

मांगरोल तहसील क्षेत्र के बोहत कस्बे में मुख्य बारां–मांगरोल सड़क मार्ग आबादी के बीच से गुजरता है। लंबे समय से क्षतिग्रस्त इस सड़क के पुनर्निर्माण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा तीन किलोमीटर सीसी रोड बनाने का कार्य शुरू कराया गया था। ठेकेदार ने करीब 300 फुट सीसी रोड का निर्माण कर दिया, लेकिन पिछले एक पखवाड़े से निर्माण कार्य पूरी तरह बंद पड़ा है।

निर्मित सीसी रोड पर वाहनों का आवागमन भी शुरू कर दिया गया है, लेकिन सड़क वनवे जैसी स्थिति में होने से एक समय में केवल एक ही वाहन निकल पाता है। यहां तक कि बाइक निकालने में भी काफी परेशानी होती है। यदि आमने-सामने से वाहन आ जाएं तो किसे पीछे हटना है, इस बात को लेकर वाहन चालकों के बीच रोजाना विवाद की स्थिति बन रही है।

ग्रामीण ओमप्रकाश सुमन, शुभकरण सुमन और राज सुमन ने बताया कि सीसी रोड निर्माण कार्य पहले ही धीमी गति से चल रहा था और अब पिछले पंद्रह दिनों से पूरी तरह बंद है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी होली के बाद निर्माण कार्य फिर से शुरू होने की बात कह रहे थे, लेकिन होली बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है और लोग जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MangrolNews #BaranNews #RajasthanNews #RoadConstruction #CCRoad #PWDRajasthan #LocalNews #eNewsBharat