Categories लोड हो रही हैं...

बोहत कस्बे में ओवरलोड भूसा ट्रॉलियों से रोज लगता जाम

बोहत कस्बे में ओवरलोड सरसों भूसा ट्रॉलियों के कारण दिन-रात जाम की स्थिति बन रही है। संकरी सड़क पर हादसे का खतरा बढ़ा, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की।

जयप्रकाश शर्मा9 March 2026
बोहत कस्बे में ओवरलोड भूसा ट्रॉलियों से रोज लगता जाम

बोहत कस्बे में ओवरलोड भूसा ट्रॉलियों से रोज लगता जाम

मांगरोल तहसील क्षेत्र के बोहत कस्बे सहित आसपास के गांवों में इन दिनों किसानों के खेतों से सरसों का भूसा ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले जाया जा रहा है। कई चालक ट्रॉलियों में ओवरलोड भूसा भरकर सड़कों पर निकल रहे हैं, जिससे कस्बे के आबादी क्षेत्र में स्थित मुख्य सड़क मार्ग पर दिन-रात कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।

सरसों भूसे से भरी इन ओवरलोड ट्रॉलियों के कारण सड़क पर आवागमन बाधित हो रहा है और हादसों का खतरा भी लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रॉलियों में जरूरत से ज्यादा भूसा भर दिया जाता है, जिससे तिरपाल पांच से दस फीट तक बाहर लटकती रहती है।

ग्रामीण रोहित जाटका ने बताया कि इस स्थिति में अन्य वाहन चालकों को अपने वाहन निकालने में काफी जोखिम उठाना पड़ता है। कई बार इसकी शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इन ट्रॉलियों पर भूसे पर किसी प्रकार का टैक्स नहीं लगता, जिससे चालक बेखौफ होकर सड़क मार्ग पर तेज गति से ट्रॉलियां दौड़ाते हैं। इससे जाम और दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ रहा है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MangrolNews #BaranNews #RajasthanNews #TrafficJam #RoadSafety #OverloadedTrolley #BohatNews #LocalNews #eNewsBharat

बोहत कस्बे में ओवरलोड भूसा ट्रॉलियों से रोज लगता जाम | eNews Bharat