Categories लोड हो रही हैं...

आंगनबाड़ी समस्याओं पर मजदूर संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बूंदी में भारतीय मजदूर संघ ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मानदेय, पेंशन और सुविधाओं की मांग उठाई।

रवि गौतम25 April 2026
आंगनबाड़ी समस्याओं पर मजदूर संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ जिला का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष विकास दीक्षित के नेतृत्व में जिला कलेक्टर से मिला और आंगनबाड़ी में व्याप्त समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

भारतीय मजदूर संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष तोलाराम ने बताया कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों से जुड़ी कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। वर्ष 2025-26 के बजट में ग्रेच्युटी के रूप में एकमुश्त राशि देने की घोषणा के बावजूद अभी तक आदेश जारी नहीं किए गए हैं, जिन्हें शीघ्र जारी करने की मांग की गई।

ज्ञापन में सेवानिवृत्ति के बाद प्रति माह 10,000 रुपये पेंशन, बीमा राशि का समय पर भुगतान, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, ऑनलाइन कार्य के लिए उच्च गुणवत्ता का टैबलेट या 5G मोबाइल उपलब्ध कराने तथा चुनाव घोषणा पत्र के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 13,500 रुपये और सहायिका को 6,500 रुपये मानदेय देने के आदेश जल्द जारी करने की मांग रखी गई।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में संगठन मंत्री रामदत्त वैष्णव, विद्युत संघ से लक्षित, कर्मचारी महासंघ से सुदेश गौतम, ऋषिराज कुमावत, राजकुमार बंसल, भूपेंद्र सनाढ्य सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#बूंदी_न्यूज #आंगनबाड़ी #भारतीय_मजदूर_संघ #कर्मचारी_मांग #राजस्थान_सरकार #LabourNews #AnganwadiWorkers #eNewsBharat

आंगनबाड़ी समस्याओं पर मजदूर संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | eNews Bharat