लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता के आगामी जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 11 अप्रैल को होटल ग्रैंड परमेश्वरी में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस पुनीत आयोजन को सफल बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए नैनवा रोड पर ‘जय माता दी युवा संगठन’ द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
शहर महामंत्री गौरव वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान युवाओं ने नैनवा रोड स्थित विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
गौरव वर्मा ने कहा कि रक्तदान न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान भी बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए 11 अप्रैल को आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को शिविर का निमंत्रण दिया और बताया कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे स्वयं के साथ अपने मित्रों एवं परिजनों को भी इस सेवा कार्य के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष भोला गुर्जर, रमेश वर्मा, रणजीत सेन, अजय सुमन, महेंद्र मीना, शिवा सेन, विनोद सैनी, शैलू धाकड़, मोहित गुर्जर, काका सरदार, कौशल धाकड़ तथा दुर्गा रेगर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




