शहर के छतरपुरा रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में बुधवार शाम आगामी 11 अप्रैल को लोकसभा अध्यक्ष ओएसडी एवं राजस्थान कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव दत्ता के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी ने की। मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि यह रक्तदान शिविर 11 अप्रैल को होटल ग्रांड परमेश्वरी में सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
बैठक में पूर्व सभापति महावीर मोदी, खो-खो संघ जिला अध्यक्ष विजयंत सिंह आमेरा, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, सर्व ब्राह्मण महासभा शहर अध्यक्ष अशोक शर्मा, अशोक जैन, ओम धगाल, पूर्व पार्षद अजय त्यागी, राजेश खोईवाल एवं एडवोकेट राजेंद्र दाधीच सहित कई गणमान्य लोगों ने शिविर को भव्य बनाने के लिए अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान रक्तदान शिविर के सफल आयोजन हेतु कार्यकर्ताओं की टीमों का गठन किया गया और उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शिविर में जिलेभर के कार्यकर्ता भाग लेकर रक्तदान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान राजीव दत्ता का अभिनंदन भी किया जाएगा।
बैठक में भाजपा जिला मोर्चा संयोजक महावीर जैन, निरंजन गुप्ता टिल्लू, अभिभाषक परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह हाड़ा, पूर्व शहर अध्यक्ष महावीर खंगार, शहर महामंत्री गौरव वर्मा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अनुराग गौतम सहित कई कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन निर्मल मालव ने किया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




