Categories लोड हो रही हैं...

टोंक में भाजपा सम्मेलन को लेकर निवाई में तैयारी बैठक सम्पन्न

निवाई में भाजपा की बैठक में टोंक सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा हुई, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं, अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

दिनेश कुमार गौतम21 April 2026
टोंक में भाजपा सम्मेलन को लेकर निवाई में तैयारी बैठक सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 27 अप्रैल को टोंक में आयोजित होने वाले जिला कार्यालय उद्घाटन एवं विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर निवाई शहर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में हुई, जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों और शहर कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में आगामी कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

भाजपा जिला मंत्री एवं शहर प्रभारी नीलिमा सिंह आमेरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन संगठन की शक्ति दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निवाई शहर के प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस दौरान जनसहभागिता बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में शहर अध्यक्ष नितिन जैन छाबड़ा के नेतृत्व में शहर महामंत्री वंशप्रदीप पारीक, उपाध्यक्ष किशन चौधरी व शंकर पडियार, शहर मंत्री जितेंद्र विजय, रामकेश मीणा, शंकर सैनी, रामविलास बलाई, पार्षद बाबूलाल सैनी, नरेश कसाना, सुरेश राजवंशी, जगदीश बैरवा, अविनाश पारीक, राकेश खारोल, बूथ अध्यक्ष कालू सिन्धी, घनश्याम सैनी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल Media प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BJP #TonkNews #Niwai #PoliticalMeeting #BhajanlalSharma #NitinNabin #MadamRathore #RajasthanPolitics