बूंदी में राजस्थान के सात नवनिर्मित भाजपा कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। इनमें टोंक, बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू, पाली और बाड़मेर शामिल रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने टोंक से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।
इसके साथ ही दौसा और जालौर में भाजपा कार्यालयों की आधारशिला भी रखी गई। बूंदी में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भीलवाड़ा-हिंडोली सांसद दामोदर अग्रवाल मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने की।
शहर प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि सीधा प्रसारण देखने के बाद जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने बूंदी भाजपा कार्यालय का विधिवत लोकार्पण किया।
इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी गोपाल कुमावत, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कुंज बिहारी बिल्या, शोकिन चंद राठौर, कालू लाल जांगिड़, हेमराज नागर, महामंत्री संजय लाठी, राधेश्याम गुर्जर, एसटी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता आशा मीणा, शहर मंडल अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूपुर मालव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र श्रंगी ने किया। इस आयोजन के साथ भाजपा संगठन विस्तार और नए कार्यालयों के माध्यम से संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया गया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




