Categories लोड हो रही हैं...

भाजपा नेता विष्णु गौतम को मिली जान से मारने की धमकी

सीसवाली के भाजपा नेता विष्णु गौतम को केस वापस लेने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी मिली, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जयप्रकाश शर्मा20 May 2026
भाजपा नेता विष्णु गौतम को मिली जान से मारने की धमकी

अंता विधानसभा क्षेत्र के सीसवाली कस्बे के भाजपा नेता विष्णु गौतम को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों और समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिला है।

भाजपा नेता विष्णु गौतम ने बताया कि करीब छह महीने पहले भू-माफिया और खनन माफिया द्वारा उन पर प्राणघातक हमला किया गया था। इस संबंध में उन्होंने सीसवाली थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसका मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

उन्होंने बताया कि 17 मई को वह कोटा में थे, इसी दौरान सीसवाली निवासी सत्तू सोनी पुत्र राधावल्लभ सोनी और लोकेश सोनी पुत्र श्याम सोनी ने उन्हें फोन कर केस वापस लेने का दबाव बनाया। आरोप है कि केस वापस नहीं लेने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी गई।

इस मामले को लेकर विष्णु गौतम ने कुन्हाड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को विपक्षी नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि यदि उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

भाजपा नेता गौतम ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजने की मांग की है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोकेश सोनी पुत्र श्याम सोनी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है, जबकि दूसरे आरोपी सत्तू सोनी की तलाश जारी है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: Instagram
Facebook: Facebook
YouTube (Subscribe): YouTube
X (Twitter): X (Twitter)

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#RajasthanNews #KotaNews #BJP #VishnuGautam #CrimeNews #Siswali #Anta #राजस्थान #कोटा #भाजपा #अपराध_समाचार #धमकी_मामला #eNewsBharat