हाल ही हुए पांच विधानसभा चुनावों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, योग्य मार्गदर्शन व कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आए परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, आसाम एवं पुडुचेरी में ऐतिहासिक विजय के अवसर पर भाजपा शहर मंडल द्वारा इंदौरा वाटिका में सायं 05:00 बजे विजय उत्सव आयोजित किया गया।
विजय उत्सव की अध्यक्षता करते हुए पूर्व पार्षद ईश्वर बंजारा ने कहा कि जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि पर पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि आज सम्पूर्ण भारत में विजय उत्सव मनाया जा रहा है।
मंडल अध्यक्ष जे. के. इंदौरा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की अटूट मेहनत का परिणाम है। वहीं भाजपा सोशल मीडिया वॉरियर देवेश स्वामी ने कहा कि विपक्ष के अहंकार को यह चुनाव देश की जनता का करारा जवाब है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष न संविधान को मानता है, न न्यायालय को और न ही केन्द्रीय एजेंसियों को।
कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक विजय के अवसर पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और रंग लगाकर खुशियां मनाईं। इस अवसर पर मंडल महामंत्री कृष्णा दाधीच, उपाध्यक्ष नोरतराम नायक, मंत्री नीरज जोशी, मन की बात संयोजक अजय सिंह पंवार, बंशी लाल भाटी, श्यामसुंदर जांगिड़, मालचंद स्वामी, आशीष पारीक, लादूराम दमामी, मो. जुबेर, चैनाराम गुर्जर, इरफान सिसोदिया, प्रेम प्रकाश कुमावत, सोहन लाल पनसटिया, शंकर लाल, चेतन, संदीप, हलीम बेहलीम, रोहित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




